Ekta Diwas: एकता दिवस पर पुलिसकर्मियों को दिलाई शपथ

एकता दिवस पर पुलिसकर्मियों को दिलाई शपथ

Published On

कैराना, सच कहूँ न्यूज़। Kairana News: लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती कोतवाली में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान पुलिसकर्मियों को एकता व अखंडता की शपथ भी दिलाई गई। शनिवार को कोतवाली परिसर में स्वतंत्र भारत के प्रथम गृहमंत्री एवं लौह पुरूष के नाम से विख्यात सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार समेत समस्त पुलिस स्टाफ ने उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पार्चन करते हुए नमन किया। कोतवाली प्रभारी ने पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता एवं अखंडता तथा अपने कर्तव्यों का पूर्ण निष्ठां व ईमानदारी से निर्वहन करने की शपथ दिलाई।

वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन एवं चरित्र पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने लौह पुरूष के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी निरीक्षक पिंकी गोस्वामी, परामर्श केंद्र एवं महिला थाना प्रभारी ललिता सिंह, अपराध निरीक्षक राजेश सिंह, एसएसआई निखिल चौधरी, किलागेट चौकी प्रभारी एसआई राजकुमार बघेल, इमामगेट चौकी प्रभारी एसआई जितेंद्र त्यागी, तीतरवाड़ा चौकी प्रभारी एसआई पवन कुमार, दभेड़ी खुर्द चौकी प्रभारी एसआई गौरव चौहान, भूरा हलका प्रभारी एसआई सतीश सिंह आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts