खेलकूद प्रतियोगिता से बच्चों में ऊर्जा का संचार होता है - एसपी क्राइम

डीएसडी पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल दिवस ‘अदम्य’ का आयोजन

Published On

मुजफ्फरनगर, सच कहूँ/राहुल कुमार प्रजापति। Muzaffarnagar News: डीएसडी पब्लिक स्कूल में सोमवार को वार्षिक खेल दिवस ‘अदम्य’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ रहीं। विद्यालय सचिव आकाश कुमार, सपना कुमार, कार्तिक स्वरूप और आकांक्षा कुमार भी मौजूद रहे।

निर्देशिका चंचल सक्सेना और प्रधानाचार्या नीलम माहना ने अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद चारों हाउसों के बच्चों ने मार्च-पास्ट कर सलामी दी। मुख्य अतिथि ने मशाल जलाकर खेल शपथ दिलाई और सफेद गुब्बारे उड़ाकर खेल दिवस का शुभारंभ किया।

इसके बाद योग, ड्रिल और दौड़ प्रतियोगिताएं हुईं। योग में बच्चों ने संतुलन और एकाग्रता दिखाई। ड्रिल में अनुशासन का प्रदर्शन हुआ। दौड़ में चारों हाउसों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली।

इस अवसर पर एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता से बच्चों में ऊर्जा का संचार होता है। खेल से ही बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता आती है। उन्होंने विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

निर्देशिका चंचल सक्सेना ने बच्चों को अनुशासन, संस्कार और परिश्रम के बल पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्या नीलम माहना ने कहा कि खेल से शारीरिक विकास के साथ आत्मविश्वास भी बढ़ता है। अंत में सचिव आकाश कुमार ने विजेता हाउस की घोषणा की और सभी का आभार जताया।

Muzaffarnagar News (2)

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts