शिक्षा और रोजगार
ट्रक से 54 किलो डोडा पोस्त बरामद, हेरोइन समेत चार अन्य आरोपी भी पकड़े
नशा तस्करी में प्रयुक्त ट्रक, गाड़ी व एक बाइक जब्त
कैथल, सच कहूँ/कुलदीप नैन। Kaithal News: जिला पुलिस द्वारा अलग अलग 4 मामलों में 5 नशा तस्करों को काबू किया गया है। जिनके कब्जे से 37.77 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) तथा 54 किलो 864 ग्राम डोडा पोस्त बरामद करके नशा तस्करी में प्रयुक्त ट्रक, गाड़ी व एक बाइक को जब्त कर लिया गया। डीएसपी सुशील प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि कलायत सीआईए टीम ने गांव मंडवाल निवासी सतनाम को काबू किया जो ट्रक में नशीला पदार्थ डोडा पोस्त छुपाकर एनएच 152 से गांव मंडवाल की तरफ जा रहा था। तलाशी दौरान आरोपी के कब्जे में ट्रक के कैबिन से 4 प्लास्टिक कट्टो में से कुल 54 किलो 864 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ।
दूसरे मामले में एंटी एक्सटोर्शन सैल टीम बुढाखेड़ा में संदिग्ध स्विफ्ट गाड़ी को रुकवाकर 25.2 ग्राम हेरोइन सहित गांव नंदगढ निवासी सुखबीर सिंह को काबू कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज करके एएसआई मंजीत द्वारा नशा तस्करी में प्रयुक्त गाड़ी को जब्त कर लिया गया। तीसरे मामले में एंटी नारकोटिक सैल टीम ने 6.23 ग्राम हैरोइन सहित अमरगढ़ गामड़ी कैथल निवासी मनोज कुमार तथा अर्जुन नगर कैथल निवासी गौरव को गिरफ्तार किया। एक अन्य मामले में एंटी नारकोटिक सैल टीम ने इंद्रा कॉलोनी चीका निवासी सतीश के मकान पर दबिश देकर 6.34 ग्राम हेरोइन चिट्टा सहित सतीश उर्फ बंबु को काबू कर लिया गया।

Comments