Aashiyana Muhim: खुले में रहने से मिली मुक्ति आशियाना मुहिम से मिली सुलोचना को छत

साध संगत द्वारा एक कमरा, एक रसोई, स्नानघर, शौचालय व पूरे घर की चारदीवारी की गई

Published On

केसरीसिंहपुर, सच कहूँ न्यूज़। Kesrisinghpur News: डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरू संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा चलाई गई आशियाना मुहिम के तहत दौलतपुरा की सुलोचना को छत मिल गई है। गिरे मकान में अपने बच्चों के संग रह रही जरुरतमंद बहन को खुले में नहीं रहना पडेगा। डेरा सच्चा सौदा की साध संगत ने धन धन सतगुरु तेरा ही आसरा का इलाही नारा लगाकर सेवा कार्य की शुरूआत की। दिन भर साध संगत पूरी तनदेही से मकान निर्माण की सेवा में जुटी रही। देर शाम घर की छत का कार्य पूरा किया गया। साध संगत द्वारा परिवार को एक कमरा, एक रसोई, स्रानघर, शौचालय व पूरे घर की चारदीवारी करके दी गई।

सेवादार सचिन इन्सां व दर्शन इन्सां ने बताया कि सुलोचना अपने बीमार भाई व बच्चों के साथ खुले में रह रही थी। परिवार के पास मकान की भूमि तो थी पर कमरा रसोई बाथरुम बगैरा कुछ भी बना हुआ नहीं था। घर का सामान खुले में तिरपाल रखकर रखा हुआ था। बहिन ने गांव की सच्ची प्रेमी समिति से मिलने के बाद डेरा सच्चा सौदा हैल्पलाईन पर मकान बनाकर देने के लिए आवेदन किया। जिसके बाद हैल्पलाईन के मार्फत केसरीसिंहपुर ब्लॉक की साध संगत ने रविवार का दिन तय कर मकान निर्माण करने का निर्णय लिया। रविवार सुबह के साथ ही सैंकड़ों सेवादार बहिन के घर पहुंचे और अपने गुरु पूज्य संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन प्रेरणा पर चलते हुए सेवाकार्य में जुट गए।

सेवादार बढ़ते गए काम घटता गया। शाम होते होते सेवादार भाई छत तक जा पहुंचे। सेवादारों ने देर शाम तक सेवाकार्य करते हुए रात के अंधेरे में प्रकाश के बीच छत डालने का कार्य भी पूरा कर दिया। कार्य पूरा होने पर धन धन सतगुरू तेरा ही आसरा का नारा लगाया गया। दिन भर चले सेवा कार्य के दौरान साध संगत द्वारा परिवार को एक कमरा, एक रसोई, स्रानघर, शौचालय व पूरे घर की चारदीवारी करके दी गई। इस दौरान सच्चे नम्र सेवादार गोकुल इन्सां, दर्शन इन्सां, गुरभेज इन्सां, इकबाल इन्सां, देवेन्द्र इन्सां, भगवानदास इन्सां, राजेन्द्र इन्सां, सौरभ इन्सां, तरुण इन्सां, जगसीर, अवतार सिंह, बलकार इन्सां, अरमान इन्सां सचिन इन्सां, जतिन इन्सां सहित सैंकड़ों सेवादारों ने सेवाकार्य पूरा किया।

 

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts