शहर में ट्रैफिक पुलिस द्वारा हटवाया गया अतिक्रमण, दुकानों के आगे रखा सामान जब्त
शहर में ट्रैफिक पुलिस द्वारा हटवाया गया अतिक्रमण, दुकानों के आगे रखा सामान जब्त
Published On
कैथल, सच कहूँ न्यूज। Kaithal News: थाना प्रबंधक यातायात इंस्पेक्टर रमेश कुमार की अगुवाई में ट्रैफिक पुलिस तथा कैथल नगर परिषद की टीम द्वारा संयुक्त अभियान तहत छात्रावास रोड़, रेलवे गेट, भगत सिंह चौक, कबुतर चौक, सब्जी मंडी, नरवानियां बिल्डिंग, चंदाना गेट के पास दुकानदारों व रेहड़ी वालों द्वारा किया गया अतिक्रमण हटवाया गया। इस दौरान नगर परिषद टीम ने करीब 30 दुकानों के बाहर रखे सामान को भी जब्त किया गया। प्रवक्ता ने कहा कि दुकानदारों द्वारा सड़क पर सामान रखने व दुकान के आगे व्हीकल खडा होने से रास्ता काफी तंग हो जाता है। जिससे आमजन को निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पडता है। भविष्य में भी समय समय पर ऐसे ऐसे अभियान चला कर जारी रहेंगे।
Comments