शिक्षा और रोजगार
92 करोड़ से बनेगा गाजियाबाद नगर निगम का नया मुख्यालय, हुआ भूमि पूजन
नये निगम मुख्यालय के आसपास के क्षेत्र का होगा विकास: सुनीता दयाल
गाजियाबाद, सच कहूँ/रविंद्र सिंह। Ghaziabad Nagar Nigam: शहरवासियों के लिए बड़ी उपलब्धि के रूप में गाजियाबाद नगर निगम का नया मुख्यालय बनने जा रहा है। नंदग्राम-राजनगर एक्सटेंशन में 12 हजार वर्ग मीटर भूमि पर बनने वाले नए मुख्यालय का भूमि पूजन किया गया। करीब 92 करोड़ रुपये की लागत से दो बेसमेंट और पांच मंजिल की आधुनिक इमारत 18 महीने में तैयार की जाएगी। मुक़य्यालय के निर्माण से आसपास के के क्षेत्र का तेजी से विकास होने की संभावनाएं जताई जा रही है। वही भविष्य की सभी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नए निगम मुख्यालय का निर्माण होगा।
इसके बराबर में आठ जार वर्ग मीटर भूमि भी आरक्षित है जिसमे भविष्य की जरूरतों को देखते हुए निगम कर्मचारियों के आवास, पार्किंग आदि का निर्माण किया जा सकेगा। बाय पास से सीधे जोड़कर इसकी कनेक्टिविटी को और सुधारा जायेगा। कार्यक्रम में महापौर सुनीता दयाल, नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक, सांसद अतुल गर्ग और कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा,शहर विधायक संजीव शर्मा सहित जनप्रतिनिधि व निगम अधिकारी अपर मौजूद रहे।
आधुनिक सुविधाओं और तकनीक से लैस होगा मुख्यालय: मलिक
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने नए निगम मुख्यालय की विशेषताएं बताते हुए कहा कि हाईटेक होने के साथ- साथ नये मुख्यालय में पांच लिफ्ट, 200 लोगों की क्षमता वाला हाईटेक सदन कक्ष और 100 व्यक्तियों का मीटिंग हॉल बनाया जाएगा। इसके अलावा कैंटीन, पार्किंग, सेंट्रल एयर कंडीशनिंग, 50 किलोवाट क्षमता का सोलर सिस्टम, फायर अलार्म, नेटवर्किंग सिस्टम और 630 केवी का डीजी सेट भी लगाया जाएगा। बताया कि भवन को आधुनिक सुविधाओं और तकनीक से लैस किया जाएगा।
.jpg)
नये मुख्यालय से शिकायतों के निस्तारण में सुविधा होगी: महापौर
महापौर सुनीता दयाल ने कहा कि नया मुख्यालय शहर के बीचोंबीच होने से लोगों को अपनी शिकायतों के निस्तारण के लिए आने-जाने में सुविधा होगी। इससे निगम के कामकाज में भी सहूलियत मिलेगी। मुख्यालय के आसपास के क्षेत्र का विकास होगा और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। क्षेत्र में बेहतर सड़क और प्रकाश व्यवस्था विकसित करने पर भी ध्यान दिया जाएगा। सांसद और विधायकों ने नगर निगम के नए कार्यालय भवन के निर्माण को शहर के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए निगम परिवार को शुभकामनाएं दीं। पार्षदों ने भी इस पहल के लिए महापौर और नगर आयुक्त का आभार जताया।
Comments