शिक्षा और रोजगार
कबड्डी और जिम्नास्टिक्स के जिला स्तरीय चयन ट्रायल 5 नवंबर को: राम मिलन
कबड्डी और जिम्नास्टिक्स के जिला स्तरीय चयन ट्रायल 5 नवंबर को: राम मिलन
गाजियाबाद, सच कहूँ/रविंद्र सिंह। Ghaziabad News: महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में 5 नवंबर को कबड्डी और जिम्नास्टिक्स के जिला स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। दोनों खेलों के ट्रायल सुबह 11 बजे शुरू होंगे। जिला क्रीड़ा अधिकारी राम मिलन ने बताया कि 14 से 16 नवंबर तक रायबरेली में आयोजित होने वाली प्रदेशीय सब जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता के लिए बालिका खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। ट्रायल में शामिल होने वाली खिलाड़ियों को आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य है।
जिला स्तर पर चयनित खिलाडियों का मेरठ में ट्रायल
जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ी 6 नवंबर को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम में होने वाले मंडलीय ट्रायल में हिस्सा लेंगी।इसी तरह 19 से 21 नवंबर तक गोरखपुर में होने वाली प्रदेशीय सीनियर महिला एवं पुरुष जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता के लिए भी जिला स्तरीय चयन ट्रायल होंगे। इसमें भाग लेने वाले खिलाड़ियों की आयु 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ी 6 नवंबर को सुबह 11 बजे मेरठ में मंडलीय चयन ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने संबंधित खेलों के इच्छुक खिलाड़ियों से निर्धारित समय पर महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचने की अपील की है।
Comments