शिक्षा और रोजगार
Sangaria News: नशा करने का आदी था, घर पर मिला मृत
संगरिया के वार्ड नंबर दो का मामला
Published On
हनुमानगढ़। संगरिया के वार्ड नंबर दो में एक 26 वर्षीय युवक घर में मृत अवस्था में मिला। परिजनों के अनुसार युवक नशा करने का आदी था। सूचना मिलने पर संगरिया थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की तथा मर्ग दर्ज की। पुलिस के अनुसार संतराम (58) पुत्र करतार सिंह बावरी निवासी वार्ड नंबर दो, संगरिया ने रिपोर्ट दी कि उसका पुत्र सतनाम सिंह (26) नशा करने का आदी था। 31 अक्टूबर की शाम करीब सात बजे सतनाम सिंह घर में मृत अवस्था में मिला। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक सुखचैन सिंह कर रहे हैं।
Comments