Rajasthan Railway News: रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खबर, फिरोजपुर-रामेश्वरम ट्रेन में बढ़ेगा कोच; 3 ट्रेनें रेगुलेट, एक का बदलेगा रूट

एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-जोधपुर स्पेशल रेलसेवा 13 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी

Published On

Rajasthan Railway News: त्योहारी सीजन और बढ़ते यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए फिरोजपुर कैंट-रामेश्वरम सुपरफास्ट रेलसेवा में अस्थायी रूप से अतिरिक्त डिब्बा लगाया जा रहा है। 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 20498 में फिरोजपुर कैंट से 17 अक्टूबर से 28 नवंबर 2026 तक तथा गाड़ी संख्या 20497 में रामेश्वरम से 20 अक्टूबर से 1 दिसंबर 2026 तक एक अतिरिक्त द्वितीय शयनयान श्रेणी के डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

इससे लंबी दूरी की इस रेलसेवा में सफर करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त बर्थ उपलब्ध हो सकेंगी और प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को भी राहत मिलेगी।

एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-जोधपुर स्पेशल रेलसेवा 13 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी

रेलवे द्वारा देवपुरा-सवाईमाधोपुर स्टेशनों के मध्य स्थित ब्रिज संख्या 07 पर आरसीसी बॉक्स डालने के कार्य हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कारण एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-जोधपुर स्पेशल रेलसेवा दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को परिवर्तित मार्ग से संचालित की जाएगी।

फुट ओवर ब्रिज गर्डर लॉन्चिंग कार्य के कारण 03 रेलसेवाएं रेगुलेट रहेंगी

रेलवे द्वारा कोटा-नागदा रेलखंड के मध्य गरोठ स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज के गर्डर लॉन्चिंग कार्य हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण 03 रेलसेवाएं मार्ग में निर्धारित समय से रेगुलेट रहेंगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार निम्नलिखित रेलसेवाएं रेगुलेट रहेंगी:-

1. गाड़ी संख्या 20846, बीकानेर-बिलासपुर रेलसेवा दिनांक 06.10.2026 को बीकानेर से प्रस्थान करेगी। यह रेलसेवा मार्ग में पश्चिम मध्य रेलवे क्षेत्र में 55 मिनट रेगुलेट रहेगी।

2. गाड़ी संख्या 20844, भगत की कोठी-बिलासपुर रेलसेवा दिनांक 08.10.2026 को भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी। यह रेलसेवा मार्ग में पश्चिम मध्य रेलवे क्षेत्र में 55 मिनट रेगुलेट रहेगी।

3. गाड़ी संख्या 20845, बिलासपुर-भगत की कोठी रेलसेवा दिनांक 09.10.2026 को बिलासपुर से प्रस्थान करेगी। यह रेलसेवा मार्ग में पश्चिम मध्य रेलवे क्षेत्र में 10 मिनट रेगुलेट रहेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 04816, एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-जोधपुर स्पेशल रेलसेवा, जो दिनांक 13.10.2026 को एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से प्रस्थान करेगी, वह परिवर्तित मार्ग से सवाईमाधोपुर-गंगापुर सिटी-दौसा-जयपुर होकर संचालित होगी।

मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा वनस्थली निवाई एवं दुर्गापुरा स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी। यात्रियों से अनुरोध है कि वे यात्रा से पूर्व रेलसेवा के परिवर्तित मार्ग एवं ठहराव संबंधी जानकारी प्राप्त कर लें।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts