शिक्षा और रोजगार
ऊंचागांव आश्रम में हुई चोरी का आरोपी गिरफ्तार, सरियों के टुकड़े व चाकू बरामद
बरामदगी से सन्तुष्ट नही है आश्रम के महंत योगी डॉ0 गौतमनाथ, पुलिस के उच्चाधिकारियों से करेंगे बात
कैराना, सच कहूँ न्यूज़। Kairana News: कोतवाली पुलिस ने ऊंचागांव के निर्माणाधीन आश्रम से चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से आश्रम से चोरी हुए सरियों के 20 टुकड़े व अवैध चाकू बरामद करने का दावा किया गया है। वहीं, आश्रम के महंत योगी डॉ. गौतमनाथ ने बरामदगी को लेकर असंतुष्टि जताई है।
विगत 17 अक्टूबर से 23 अक्टूबर के मध्य ऊंचागांव में स्थित आश्रम की निर्माणाधीन इमारत से अज्ञात चोर ने 04 लोहे के फरमे एवं सरियों के 15-20 छोटे-छोटे टुकड़े चोरी कर लिए थे। घटना के सम्बन्ध में 25 अक्टूबर को शिवम निवासी ग्राम बुच्चाखेड़ी की तहरीर के आधार पर कोतवाली कैराना पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक ने चोरी की घटना के खुलासे के निर्देश कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को दिए थे। इसी क्रम में मंगलवार को एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार चोरी आदि की घटनाओं में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के यमुना ब्रिज चौकी प्रभारी एसआई अखिलेश सिंह ने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के निकट से एक युवक को गिरफ्तार किया है।
जिसके कब्जे से आश्रम से चोरी हुए लोहे के सरियों के 20 टुकड़े व अवैध चाकू बरामद होने का दावा किया गया है। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम व पता बिलाल निवासी मोहल्ला काजी का बाग नई बस्ती कस्बा कैराना बताया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान करके उसे जेल भेज दिया है। वहीं, आश्रम के महंत योगी डॉ0 गौतमनाथ ने पुलिस बरामदगी पर सवाल उठाए है। उनका कहना है कि आश्रम से लोहे के चार फरमे व सरियों के कई टुकड़े चोरी हुए थे। अकेले चारों फरमों में ही करीब चार कुंतल वजन है। पुलिस द्वारा बरामद किए गए सामान से वह संतुष्ट नही है। इस सम्बंध में वह कोतवाली प्रभारी निरीक्षक से बात करेंगे।
Comments