स्विफ्ट कार में तमंचा-कारतूस लेकर घूम रहा आरोपी दबोचा, जेल रवाना

स्विफ्ट कार में तमंचा-कारतूस लेकर घूम रहा आरोपी दबोचा, जेल रवाना

Published On

कैराना, सच कहूँ न्यूज़। Kairana News: स्विफ्ट कार में तमंचा व जिंदा कारतूस लेकर घूम रहे आरोपी को पुलिस ने चेकिंग के दौरान गिरफ्तार करके जेल भेजा है। आरोपी के कब्जे से 10500 रुपये की नकदी भी बरामद हुई है। विगत शुक्रवार की रात्रि एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार आपराधिक गतिविधियों में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत तीतरवाड़ा चौकी प्रभारी एसआई पवन कुमार पुलिस टीम के साथ में क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे।

इसी दौरान पुलिस टीम के द्वारा बुच्चाखेड़ी-पंजीठ मार्ग पर स्विफ्ट कार सवार युवक की तलाशी ली गई, जिसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा व 02 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पकड़े गए आरोपी से 10500 रुपये की नकदी भी बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम व पता साद निवासी ग्राम मामौर बताया। पुलिस ने आरोपी की कार को सीज कर दिया। साथ ही, आरोपी के विरुद्ध सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करके उसका चालान कर दिया है। 

 

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts