नियमों की अनदेखी पर होटल व पैलेस के काटे चालान

नियमों की अनदेखी पर होटल व पैलेस के काटे चालान

Published On

यमुनानगर, सच कहूँ न्यूज। Yamunanagar News: बीडब्ल्यूजी नियमों की अनदेखी करने पर नगर निगम ने शहर में बड़ी कार्रवाई की। नगर निगम की टीम ने बल्क वेस्ट जनरेटर श्रेणी में आने वाले शहर के विभिन्न रिजॉर्ट, मैरिज पैलेस और होटलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बीडब्ल्यूजी नियमों की उल्लंघना मिलने पर एक होटल व पैलेस का चालान किया। जांच में यहां कचरे का सही तरीके से निस्तारण नहीं किया जा रहा था और बीडब्ल्यूजी नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। जिस पर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देशोें पर मुख्य सफाई निरीक्षक अमित कांबोज के नेतृत्व में निगम द्वारा यह कार्रवाई की गई।

मुख्य सफाई निरीक्षक अमित कांबोज, सफाई निरीक्षक प्रदीप दहिया, स्वच्छ भारत मिशन शहरी के आईईसी विशेषज्ञ आकाश कुमार व होमगार्ड के जवानों की टीम ने बीडब्ल्यूजी श्रेणी में आने वाले मॉडल टाउन के विभिन्न रिजॉर्ट, पैलेस और होटलों का निरीक्षण किया। जांच में मॉडल टाउन स्थित थ्री चेयरर्स होटल में बीडब्ल्यूजी के नियमों की उल्लंघना पाई गई तो चालान किए गए। नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने बीडब्ल्यूजी की श्रेणी में आने वाले सभी होटल, मैरिज पैलेस और अन्य संस्थानों के संचालकों को निर्देश दिए कि वे सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट अर्थात एसडब्ल्यूएम अधिनियम 2016 और बीडब्ल्यूजी गाइडलाइन 2017 के नियमों का सख्ती से पालन करना सुनिश्चित करें।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts