Bhuna Road Accident: नशे में धुत चालक ने दुकान में घुसाया ट्राला, गोलगप्पे बेच रहा युवक घायल
रेहड़ी को टक्कर मारकर नाले में फंसा ट्राला, चालक गिरफ्तार
Published On
भूना, सच कहूँ/संगीता रानी। Bhuna Road Accident: शहर के शहीद उधम सिंह चौक के पास शुक्रवार रात करीब 10 बजे एक बेकाबू ट्राला राधे-राधे नमकीन भंडार की दुकान में जा घुसा। इससे पहले ट्राले ने बाहर खड़ी रेहड़ी को टक्कर मार दी, जिससे गोलगप्पे बेच रहे राजेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। हादसे के बाद ट्राला निकासी नाले में फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्राला कब्जे में लेकर चालक बलवंत राम निवासी बीकानेर को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी कंवर सिंह के अनुसार, चालक नशे की हालत में पाया गया। पुलिस मामले में नियमानुसार कार्रवाई कर रही है।
