बेटियों की शिक्षा से ही सशक्त और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण संभव: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष

बेटियों की शिक्षा से ही सशक्त और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण संभव: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष

Published On

सोनीपत, सच कहूँ/हेमंत कुमार। Sonipat News: भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर कलां में चौथे दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एवं रियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर हरियाणा की प्रथम महिला मित्रा घोष भी उपस्थित रहीं। राज्यपाल ने उपाधि प्राप्त करने वाली छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   राज्यपाल  ने कहा कि भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय ग्रामीण महिलाओं की शिक्षा और सशक्तिकरण के क्षेत्र में विशेष स्थान रखता है।

वर्ष 1936 में भगत फूल सिंह द्वारा केवल तीन छात्राओं के साथ शुरू किया गया कन्या गुरुकुल आज एक ऐसे विश्वविद्यालय के रूप में विकसित हो चुका है, जहां छह हजार से अधिक युवतियां शिक्षा प्राप्त कर रही हैं। यह संस्थान ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। राज्यपाल ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा केवल रोजगार प्राप्त करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह चरित्र निर्माण, आत्मविश्वास, करुणा और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त साधन भी है। राज्यपाल ने कहा कि कोई भी ग्रामीण लड़की गरीबी, सामाजिक पूर्वाग्रहों या सहयोग की कमी के कारण शिक्षा से वंचित नहीं रहनी चाहिए। इसके लिए अभिभावकों, शिक्षण संस्थानों और समाज को मिलकर ऐसा वातावरण तैयार करना होगा।

शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि दीक्षांत समारोह केवल डिग्री प्राप्त करने का अवसर नहीं, बल्कि सपनों को साकार करने और जीवन की नई शुरुआत करने का महत्वपूर्ण पड़ाव है। उन्होंने कहा कि भगत फूल सिंह द्वारा वर्षों पहले जलाया गया शिक्षा का दीप आज बेटियों ने मशाल में बदल दिया है, जिसकी रोशनी पूरे देश को दिशा दे रही है। यह विश्वविद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। यहां से छात्राएं डिग्री के साथ नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और स्वावलंबन लेकर निकल रही हैं। इस मौके पर डॉ रीटा शर्मा, बीपीएस महिला विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुदेश, रजिस्ट्रार प्रो. शिवालिक यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक  मौजूद रहे।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts