Fake 500 Rupee Notes: नकली नोटों के खिलाफ सीएसटी की बड़ी कार्रवाई, 500 के नकली नोट जब्त

3 लाख 45 हजार रुपये की नकली नोट बरामद

Published On

Fake Currency Jaipur: जयपुर, (सच कहूँ न्यूज़)। पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल एवं स्पेशल पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश के निर्देशन में जयपुर पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को एनडीपीएस यूनिट की सूचना पर सीएसटी टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शाहवाज खान के कब्जे से 3 लाख 45 हजार रुपये की नकली भारतीय मुद्रा बरामद की है।

स्पेशल कमिश्नर ओमप्रकाश ने बताया कि एनडीपीएस यूनिट की सूचना पर सीएसटी टीम ने आरोपी शाहवाज खान के संबंध में जानकारी जुटाकर कार्रवाई की है। आरोपी के कब्जे से कुल 3 लाख 45 हजार रुपये के नकली 500 के नोट बरामद किए हैं। बरामद मुद्रा को जब्त कर मामले में आगे की जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस थाना भट्टाबस्ती को नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई के लिए सुपुर्द किया गया है। 

पंचायतीराज चुनाव और त्योहारों में खपाने की थी प्लानिंग

ओमप्रकाश ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी शाहनवाज नकली नोटों की खेप को पंचायतीराज चुनाव और त्यौंहारी सीजन के चलते बाजार में खपाना की तैयारी में था। स्पेशल कमिश्नर ने बताया कि दस्तयाब आरोपी की पहचान शाहवाज खान पुत्र अब्दुल सलाम, उम्र 33 वर्ष, निवासी मकान नंबर 4टी28, हाउसिंग बोर्ड, नाहरी का नाका, शास्त्री नगर, पुलिस थाना भट्टाबस्ती, जयपुर के रूप में हुई है।

मामले में नकली मुद्रा से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की जांच की भी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाइयां अनवरत जारी रहेंगी।  कार्रवाई में सीएसटी टीम के उप निरीक्षक प्रकाश वीर, हेड कांस्टेबल मरगूब एवं रामकिशन तथा कांस्टेबल ललित कुमार, रामदयाल, बबलू कृष्ण और भंवर सिंह शामिल रहे।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts