जींद के इस सेवादार ने 62वीं बार क्यों किया रक्तदान?

चंदन सिंह इससे पहले 61 बार रक्तदान कर चुके हैं

Published On

Blood Donation: जींद (सच कहूँ न्यूज़)। बेटे के जन्मदिन और डेरा सच्चा सौदा के संस्थापक बेपरवाह साईं शाह मस्ताना जी महाराज के पावन अवतार माह के शुभ अवसर पर ब्लॉक संगतपुरा, जिला जींद निवासी चंदन सिंह ने रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया। चंदन सिंह ने बताया कि इससे पहले वो 61 बार रक्तदान कर चुके हैं। 

चन्दन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आज से नवम्बर महीना शुरू हो चुका है। इस महीने में पूज्य संत शाह मस्ताना जी महाराज जी ने धरती पर अवतार लिया था। और दूसरी ओर उनके बेटे का जन्मदिन भी है। इसी ख़ुशी में आज उन्होंने शाह सतनाम जी स्पेशलिटी हॉस्पिटल सिरसा स्थित बापू मग्घर सिंह जी इंटरनेशनल ब्लड सेंटर में जाकर खूनदान किया है।

उन्होंने बताया कि पूज्य गुरु संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षा अनुसार आज की इस ख़ुशी के उपलक्ष्य में उन्होंने मानवता की सेवा का एक छोटा सा प्रयास किया है। बता दें कि बेटे के जन्मदिन को रक्तदान जैसे पुनीत कार्य के साथ मनाकर उन्होंने दूसरों को भी जरूरतमंदों की मदद के लिए प्रेरित किया। उनका यह प्रयास रक्तदान के प्रति उनकी निरंतर सेवा भावना और समाज के प्रति समर्पण को भी दर्शाता है। 

रक्तदान को महादान कहा जाता है, क्योंकि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद मरीज के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। चंदन सिंह का यह कदम समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में प्रेरणादायक है। उल्लेखनीय है कि पूज्य गुरु जी की पावन शिक्षा है कि अपनी ख़ुशी के हर मौके पर मानवता भलाई का कोई ना कोई कार्य जरूर करना चाहिए। इसी कड़ी में चन्दन सिंह ने आज खूनदान किया है। इस कार्य के लिए हॉस्पिटल की ओर से उन्हें सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया है।    

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts