England Cleanliness Drive: पावन MSG अवतार माह की खुशी में विदेशी धरती पर स्वच्छता अभियान
इंग्लैंड में साध-संगत ने चलाया सफाई अभियान
Published On
लंदन (सच कहूँ न्यूज़)। डेरा सच्चा सौदा के संस्थापक पूजनीय बेपरवाह साईं शाह मस्ताना जी महाराज के पावन एमएसजी अवतार माह की खुशी में इंग्लैंड के ब्लॉक लंदन की साध-संगत ने मानवता भलाई कार्य ‘हो पृथ्वी साफ, मिटें रोग अभिशाप’ के तहत द पार्कवे, हंस्लो, लंदन में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान 100 बड़े बैग कचरा एकत्रित किया गया। शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में 10 सेवादारों और 2 बच्चों ने सेवा कार्यों में योगदान दिया। इस मौके पर जिम्मेवार सेवादारों ने कहा कि साध-संगत ने मानवता भलाई के इस कार्य में बड़े उत्साह से भाग लिया। स्थानीय नागरिकों ने सेवादारों द्वारा किए गए इस नेक कार्य की भरपूर सराहना की।
Comments