Free Check-up Camp: शाह सतनाम जी स्पैशलिटी हॉस्पिटल्स सरसा में जनकल्याण परमार्थी शिविर

हुई 1068 मरीजों की नि:शुल्क जांच

Published On

Free Medical Check-up Camp: सरसा, (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। हर जरूरतमंद तक उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने और प्रत्येक मरीज को उसकी बीमारी के अनुरूप सही चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से शाह सतनाम जी स्पैशलिटी हॉस्पिटल्स, सरसा में रविवार को जनकल्याण परमार्थी चिकित्सा जांच शिविर आयोजित किया गया। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की मानवता की सेवा और परोपकार की शिक्षाओं से प्रेरित इस शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ एवं सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों ने 1068 मरीजों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की।

मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श देने के साथ बीमारी की पहचान, उपचार और बचाव से जुड़ी जरूरी जानकारी भी उपलब्ध करवाई गई। शिविर का शुभारंभ अस्पताल प्रबंधन के सदस्यों, चिकित्सकों और स्टाफ ने 'धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा' का इलाही नारा लगाकर तथा अरदास का भजन लगाकर किया। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि पूज्य गुरु जी की मानवता की सेवा और परोपकार की पावन शिक्षाओं से प्रेरित होकर अस्पताल का प्रयास है कि कोई भी जरूरतमंद बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रहे।

प्रत्येक मरीज को उसकी बीमारी के अनुरूप सही चिकित्सकीय परामर्श और बेहतर उपचार मिले तथा आर्थिक स्थिति इलाज में बाधा न बने। इसी सोच के साथ शिविर में विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञताओं के डॉक्टरों की सेवाएं एक ही छत के नीचे निशुल्क उपलब्ध करवाई गईं। वहीं शिविर में स्वास्थ्य जांच करवाने पहुंचे मरीजों ने इस जनकल्याणकारी पहल के लिए अस्पताल प्रबंधन का आभार जताया।

एक ही छत के नीचे मिलीं कई विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं

Check-Up

Check-Up1

Check-Up2

शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अवतार सिंह कलेर और डॉ. सुनील सागर, गठिया रोग विशेषज्ञ डॉ. इंदरजीत अग्रवाल, न्यूरो सर्जन डॉ. प्रांशु मेहता, कैंसर सर्जन डॉ. रविंदर वर्मा और यूरोलॉजिस्ट डॉ. विष्णु कांत ने मरीजों की जांच की। वहीं, जनरल सर्जन डॉ. एम.पी. सिंह और डॉ. राहुल तथा जनरल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. गौरव अग्रवाल, डॉ. मीनाक्षी, डॉ. यशप्रीत और डॉ. इशिता ने भी अपनी सेवाएं दीं। एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. पुनीत माहेश्वरी और डॉ. शीनम कंबोज ने भी शिविर में चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान कीं। बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुपमा, प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मन्नू सिंगला, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. गीतिका गुलाटी, डॉ. पायल सिंगला और डॉ. दीपिका ने मरीजों की जांच की।

हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. वेदिका इन्सां और डॉ. पंकज शर्मा तथा कान, नाक एवं गला रोग विशेषज्ञ डॉ. सरल आहूजा ने भी परामर्श दिया। इसके अलावा पैथोलॉजिस्ट डॉ. मंजू आहूजा, माइक्रोबायोलॉजिस्ट डॉ. नेहा गुप्ता और मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक इन्सां ने अपनी सेवाएं दीं। शिविर में रेडियोलॉजिस्ट डॉ. दिनेश चौहान, डॉ. कृष्ण कुमार और डॉ. संदीप कौर ने भी सेवाएं दीं। दंत रोगों से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए डॉ. साक्षी चौहान, डॉ. तमन्ना, डॉ. हिमांशु द्रविड़, डॉ. ब्रह्म सिंह चौहान, डॉ. प्रियंका, डॉ. गौरव गर्ग, डॉ. यशिका, डॉ. विकास सिंगला और डॉ. कमल ने मरीजों की जांच की। इसके साथ ही फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. नीता और डॉ. जसविंदर कौर तथा आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. अजय गोपलानी, डॉ. मीना गोपलानी, डॉ. शशिकांत और डॉ. संगीता ने भी मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया।

Check-Up3

Check-Up4

सेवादारों और अस्पताल स्टाफ ने संभाली व्यवस्थाएं

शिविर को सफल बनाने में शाह सतनाम जी स्पैशलिटी हॉस्पिटल्स, सरसा के समस्त स्टाफ के साथ पानीपत और टोहाना ब्लॉक के सेवादारों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। शिविर के दौरान मरीजों की सुविधा और व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं निशुल्क उपलब्ध करवाने के साथ उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना भी रहा।

Hospital-Staff

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts