Srijan Mela: आदर्श महिला महाविद्यालय में सृजन मेले का आयोजन, छात्राओं ने प्रदर्शनी में प्रदर्शित किए अपने हुनर से तैयार उत्पाद
आदर्श महिला महाविद्यालय में सृजन मेला आयोजित
भिवानी, सच कहूँ न्यूज)। Bhiwani News: आज के प्रतिस्पर्धी दौर में केवल किसी काम को बेहतर तरीके से करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसे कुछ अलग अंदाज में करने की प्रस्तुति ही व्यक्ति को विशिष्ट पहचान दिलाती है। ये उद्गार शुक्रवार को स्थानीय आदर्श महिला महाविद्यालय में आयोजित सृजन मेला का उद्घाटन करते हुए बतौर मुख्यातिथि प्रबंधकारिणी समिति के महासचिव अशोक बुवानीवाला ने कहे। इस दौरान छात्राओं द्वारा तैयार उत्पादों का अवलोकन करते हुए उन्होंने कहा कि आज बाजार में वही उत्पाद अपनी जगह बना पाते हैं, जिनमें गुणवत्ता के साथ नवीनता और अपनी अलग पहचान होती है।
ऐसे में छात्राओं द्वारा अपनी कल्पनाओं को उत्पादों का रूप देना और उन्हें प्रदर्शनी एवं बिक्री के माध्यम से लोगों तक पहुंचाना सराहनीय है। महाविद्यालय की प्राचार्या डा. अलका मित्तल ने कहा कि सृजनात्मकता केवल कला या हस्तशिल्प तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में नए विचारों, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का आधार बनती है।
Comments