Sirsa Weather News: तेज आंधी का कहर, पेड़ और बिजली के पोल टूटे; यातायात प्रभावित

लहर वाली ढाणी के पास सड़क पर गिरे सफेदे के पेड़, बिजली आपूर्ति भी हुई प्रभावित

Published On

Haryana Weather Update: रानियां (सच कहूँ/राजेंद्र गाबा)। रानियां क्षेत्र में शनिवार शाम बारिश के साथ आई तेज आंधी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। गांव लहर वाली ढाणी के पास स्टेट हाईवे-32 पर सफेदे के पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गए, जिससे करीब डेढ़ घंटे तक यातायात बाधित रहा। वहीं, आंधी के कारण कई स्थानों पर बिजली के पोल भी टूट गए और बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। सड़क पर पेड़ गिरने से वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ों को हटाने का काम शुरू किया। टीम ने जल्द ही रास्ता साफ करवाकर यातायात सुचारू करवा दिया, जिसके बाद वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।

बिजली निगम ने मरम्मत कर आपूर्ति की बहाल

तेज हवाओं के कारण क्षेत्र के कुछ स्थानों पर बिजली के पोल क्षतिग्रस्त हो गए थे। इससे बिजली सप्लाई बाधित रही और लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि, बिजली आपूर्ति बंद होने के कारण किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं मिली। बिजली निगम के कर्मचारियों ने रविवार को प्रभावित लाइनों की मरम्मत कर आपूर्ति बहाल कर दी। आंधी के चलते पेड़ों और बिजली के पोल को हुए नुकसान से क्षेत्र की व्यवस्थाएं कुछ समय तक प्रभावित रहीं।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts