Farmers News: ओढ़ा में सरकारी बीज बिक्री केंद्र शुरु, अब किसानों को मिलेंगे उच्च क्वालिटी बीज

सरकार किसानों की आर्थिक दशा सुधारने के लिए प्रयासरत: देव कुमार 

Published On

ओढ़ां (सच कहूँ/राजू)। हरियाणा बीज विकास निगम की ओर से ओढ़ां की अनाज मंडी में सरकारी बीज बिक्री केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन देव कुमार शर्मा व भाजपा की डबवाली से जिला अध्यक्ष रेणू  शर्मा ने विशेष रूप से शिरकत कर बीज बिक्री केंद्र का शुभारम्भ किया। किसानों ने केंद्र खुलने के साथ ही बीज की खरीद भी शुरू कर दी।

इस केंद्र के शुरू होने से ओढ़ां व आसपास के काफी गांवों के किसानों को सरकारी बीज आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे। इस अवसर पर निगम के चेयरमैन देव कुमार शर्मा ने कहा कि हरियाणा सरकार किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए उनकी आय बढ़ाने और उन्हें सस्ती दरों पर गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है। सरकार द्वारा 24 फसलों पर एमएसपी सुनिश्चित किया जा रहा है, जबकि अन्य फसलों के लिए भावांतर भरपाई योजना के माध्यम से किसानों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। 

 वहीं जिला अध्यक्ष रेणू शर्मा ने कहा की किसानों से किए गए वादे को पूरा करते हुए हरियाणा बीज विकास निगम द्वारा ओढ़ां में सरकारी बीज बिक्री केंद्र शुरू किया जा रहा है। इससे किसानों को अच्छी गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध होंगे। वहीं किसानों ने इस बीज बिक्री केंद्र पर सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा की लंबे समय से चल रही किसानों की मांग पूरी हो गई। पहले बीज के लिए दूर दराज क्षेत्र में जाना पडता था, लेकिन अब उन्हें ग्रामीण स्तर पर ही सरकारी बीज उपलब्ध होंगे। इस अवसर पर भाजपा नेता भीम शर्मा, पवन गर्ग, जिला उपाध्यक्ष सतिंदर गर्ग, प्रेम शर्मा, हनुमान सिंह, सुशील सारस्वत व कुलवीर रोलण सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

उच्च क्वालिटी का मिलेगा बीज

निगम के मैनेजर सुनील वर्मा व सहायक विपणन अधिकारी संजू डूडी ने बताया की जिला में उनके 6 बिक्री केंद्र हैं। अब किसानों को ओढां में ही बीज उपलब्ध होंगे। इससे किसान को समय व पैसे दोनों की बचत होगी। यहां पर सही व प्रमाणित बीज बिना किसी मिलावट के उपलब्ध होंगे।

उन्होंने बताया की फिलहाल ओढ़ां के बिक्री केंद्र पर गेहूं की 826 व 1270 किस्में उपलब्ध है, जबकि डीबीडब्लू -303 व अन्य किस्में शीघ्र ही उपलब्ध हो जाऐंगी। इन बीजों पर सरकार की तरफ से 1695 रुपए का अनुदान दिया जा रहा है। किसान को 40 किलोग्राम गेहूं का बैग 1080 रुपए में उपलब्ध होगा। बीज बिक्री केंद्र के इंचार्ज आत्माराम ने बताया की प्रथम दिन ही काफी किसानों ने बीज की बुकिंग कराई है। किसानों के लिए गेहूं की विभिन्न तरह की किस्में यहां पर उपलब्ध कराई जाऐंगी।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts