मिथेनॉल से भरे टैंकर ने खड़े ट्रक को मारी टक्कर, भीषण आग में जिंदा जला चालक

नेशनल हाईवे-152 पर गांव शिमला के पास हादसा, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू

Published On

कलायत, सच कहूँ/अशोक राणा। Kalayat Road Accident: नेशनल हाईवे-152 पर गांव शिमला के पास तेल से भरे टैंकर ने सड़क किनारे खड़े ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद टैंकर में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि टैंकर चालक केबिन में ही जिंदा जल गया। मृतक की पहचान राजस्थान के जिला जालौड के गांव सोंगरावास निवासी करीब 42 वर्षीय पीरा राम के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार पीरा राम टैंकर में मिथनॉल आॅयल लेकर राजस्थान से अंबाला जा रहा था। गांव शिमला के पास सड़क पर धान से भरा एक ट्रक खड़ा था। ट्रक चालक नीचे उतरकर टायर चेक कर रहा था। इसी दौरान पीछे से आए टैंकर ने ट्रक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद टैंकर में आग लग गई और चालक बाहर नहीं निकल पाया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

पुलिस ने टैंकर चालक के शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल कैथल पहुंचाया।कलायत थाना प्रभारी रणदीप सिंह ने बताया कि पुलिस को डायल-112 के माध्यम से हादसे की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts