Blood Donation: ऐसे मनाया शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज, सरसा के इस छात्र ने अपना 18 वां जन्मदिन
पूज्य बापु मग्घर सिंह जी इंटरनेशनल ब्लड सेंटर में जाकर किया रक्तदान
Blood Donation: डबवाली (सुभाष)। शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज, सरसा के बीएससी डाटा साइंस द्वितीय वर्ष के छात्र ने अपने 18वें जन्मदिन पर रक्तदान किया, जिसको लेकर वो काफी उत्साहित नजर आए। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरसा के डबवाली से पीयूष इन्सां शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज के बीएससी डाटा साइंस द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी उम्र का 18 वां साल पूरा किया। इस बात की उन्होंने ख़ुशी जाहिर की और इसी ख़ुशी का इजहार उन्होंने इंसानियत की सेवा करके किया।
उन्होंने बताया कि यह सेवा उन्होंने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए की। क्योंकि पूज्य गुरु जी की शिक्षाएं हैं कि अपनी ख़ुशी के हर मौके पर मानवता भलाई का कोई ना कोई कार्य जरूर करना चाहिए। इसी उपलक्ष्य में पीयूष इन्सां ने शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल, सरसा स्थित पूज्य बापु मग्घर सिंह जी इंटरनेशनल ब्लड सेंटर में जाकर रक्तदान किया, जो किसी जरूरतमंद के इलाज में मदद करेगा। रक्तदान करने पर ब्लड सेंटर प्रबंधन की ओर से पीयूष इन्सां को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
Comments