Haryana Roadways: 5-6 नवंबर को न करें सफर नहीं तो उठानी पड़ सकती है परेशानी, जानें ये बड़ा कारण

हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी 5-6 को करेंगे चक्का जाम

Published On

सरसा, 29 अक्तूबर (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा रोडवेज सांझा मोर्चा एवं हरियाणा रोडवेज की समस्त यूनियनों और प्रत्येक रोडवेज कर्मचारी के आह्वान पर 5 और 6 नवंबर को रोडवेज की राज्य व्यापी हड़ताल के तहत रोडवेज का चक्का जाम करेंगे। रोडवेज कर्मचारी यूनियन 1004 संबंधित महासंघ एआईटीयूसी राज्य निशान सिंह, राज्य महासचिव, जयवीर घणघस, सरसा डिपो प्रधान रिछपाल संधू, उप प्रधान आत्माराम बेनीवाल, सचिव सुरेंद्र बैरागी, कुलविंद्र कोटली, ऑडिटर विकास यादव, गोरी शंकर ने संयुक्त रूप बताया कि बिजली विभाग की भांति रोडवेज विभाग की 2018 से 2026 तक कोई भी मांग लागू नहीं की है, जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है। कर्मचारियों को मिलने वाली मूलभूत लाभ जैसे दीपावली बोनस, 33 अर्जित अवकाश, 30 रात्रि भत्ता, बिना शर्त ओवरटाइम, 4 घंटे ड्यूटी पर एक रेस्ट, वॉशिंग भत्ता इत्यादि संवैधानिक लाभों को बंद करने और रोडवेज के निजीकरण के खिलाफ हरियाणा रोडवेज के 24 डिपो और 13 सब डिपो के लगभग 20 हजार रोडवेज कर्मचारी 5-6 नवम्बर को रोडवेज का चक्का जाम करेंगे। 

उन्होंने बताया कि 23 अक्तूबर को सभी डिपो महाप्रबंधकों के माध्यम से गेट मीटिंग करके हरियाणा सरकार को हड़ताल का नोटिस दिया गया था। समय रहते सरकार हरियाणा रोडवेज सांझे मोर्चे की मांगों की नोटिफिकेशन लागू कर धरातल पर लागू करें, अन्यथा 5 व 6 नवंबर को दो दिन की हड़ताल के कारण प्रदेश की जनता, छात्रों को असुविधा और परिवहन विभाग के राजस्व के नुकसान के लिए हरियाणा सरकार जिम्मेदार होगी।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts