शिक्षा और रोजगार
NIA Vacancy 2026: NIA में इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर के पदों पर निकली भर्ती, 22 नवंबर तक करें आवेदन
घर में लगी आग, गरीब परिवार का सामान जलकर राख
शॉर्ट सर्किट से हादसे की आशंका, पार्षद ने मौके पर पहुंचकर सरकारी मदद दिलाने का दिया भरोसा
Published On
डबवाली/गोरीवाला सच कहूँ/अनिल। Goriwala News: डबवाली के वार्ड नंबर 7 में सोमवार सुबह आग लगने से गरीब परिवार का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। हादसा सुबह करीब 10:30 बजे भागीरथ पुत्र सरदूल सिंह के घर में हुआ। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आग से घर का सामान जल गया और परिवार को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। सूचना मिलने पर वार्ड पार्षद समनदीप सिंह बराड़ मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने नुकसान पर दुख जताते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। पार्षद ने कहा कि संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर परिवार को नियमानुसार सरकारी सहायता और मुआवजा दिलवाने का प्रयास किया जाएगा।

Comments