Sirsa News: सरसा के इस छोटे से गांव की बेटी ने कर दिया कमाल!

अंडर-16 वर्ग में 600 मीटर दौड़ में जीता गोल्ड

Published On

खारियां (सच कहूँ/सुनील कुमार)। बणी की बेटी इंद्रा ने 600 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीतकर राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप का टिकट हासिल किया है। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बणी की दसवीं कक्षा की छात्रा इंद्रा ने एमएसजी भारतीय खेल गांव में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के अंडर-16 वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया।

अब वह हैदराबाद में होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेगी। इंद्रा की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्राचार्य अनिल गर्ग, उम्मीद क्लब प्रधान विकास झोरड़, यूथ क्लब एसोसिएशन सरसा के प्रधान सुखजीत मान, सरपंच नैना झोरड़, पूर्व सरपंच राम सिंह सहारण सहित शिक्षकों, कोच और ग्रामीणों ने बधाई दी।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts