हरियाणा दिवस पर जिला स्तरीय समारोह आयोजित, बच्चों ने दी प्रस्तुतियां 

हरियाणा दिवस पर जिला स्तरीय समारोह आयोजित, बच्चों ने दी प्रस्तुतियां 

Published On

फतेहाबाद, सच कहूँ न्यूज। Fatehabad News: हरियाणा दिवस के अवसर पर डीपीआरसी हॉल में जिला स्तरीय हीरक जयंती समारोह आयोजित किया गया। उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान कुरुक्षेत्र में आयोजित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के राज्य स्तरीय समारोह का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। डीसी डॉ. विवेक भारती ने कहा कि 1 नवंबर 1966 को गठन के बाद हरियाणा ने कृषि, खेल, शिक्षा, उद्योग, स्वास्थ्य और आधारभूत ढांचे सहित हर क्षेत्र में विशिष्ट पहचान बनाई है।

उन्होंने प्रदेशवासियों को हरियाणा दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपनी संस्कृति और परंपराओं को सहेजने का आह्वान किया। समारोह में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने हरियाणवी लोक संस्कृति पर आधारित रंगारंग प्रस्तुतियां देकर समां बांधा। उपायुक्त ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी में अपनी संस्कृति और प्रदेश के प्रति गौरव की भावना मजबूत करते हैं। इस अवसर पर एडीसी अनुराग ढालिया, एसडीएम राजेश कुमार, सीटीएम गौरव गुप्ता, डीएसपी राजीव कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts