नारनौल पुलिस ने टोहाना से फरार अपराधी को पकड़ा

अदालत ने 2023 में घोषित किया था फरार, तलाश कर रही थी पुलिस

Published On

नारनौल, सच कहूँ न्यूज। Narnaul News: नारनौल पुलिस ने फरार अपराधियों की तलाश के अभियान के तहत मंगलवार को फतेहाबाद जिले के टोहाना से गुरदेव सिंह को गिरफ्तार किया है। वह फतेहाबाद के गांव शक्करपुरा का रहने वाला है। गिरफ्तारी के बाद उसे आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए नारनौल शहर थाना पुलिस को सौंप दिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को आरोपी के टोहाना के राज नगर इलाके में होने की सूचना मिली थी।

इसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, नारनौल अदालत ने 11 जुलाई 2023 को गुरदेव सिंह को फरार अपराधी घोषित किया था। अदालत के आदेशों की अवहेलना के मामले में उसके खिलाफ नारनौल शहर थाने में केस दर्ज किया गया था। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अदालत के आदेशों की अवहेलना कर फरार चल रहे आरोपियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस टीमें ऐसे आरोपियों की तलाश कर रही हैं।

 

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts