Sirsa Road Accident: राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने ब्रेकर बन रहे हादसों का जाल, दो हादसों में दो घायल

न संकेतक न रिफ्लेक्टर डिंग रोड चौक पर अचानक ब्रेक लगाने से हो रहे हादसे

Published On

सरसा, सच कहूँ न्यूज। Sirsa Road Accident: वाहन चालकों को धीमा करने के लिए नेशनल हाईवे-9 पर बनाए गए ब्रेकर अब हादसों की वजह बन रहे हैं। डिंग रोड चौक पर ब्रेकर तो बना दिए गए, लेकिन वाहन चालकों को पहले से सतर्क करने के लिए न चेतावनी बोर्ड लगाए गए और न ही रिफ्लेक्टर। नतीजा यह है कि अचानक सामने आने वाले ब्रेकर को देखकर चालक ब्रेक लगाते हैं और पीछे से आ रहे वाहन टकरा जाते हैं। बीती रात भी ऐसे ही दो हादसों में कार और बाइक आपस में भिड़ गईं, जिनमें दो लोग घायल हो गए।

बीती रात करीब दो बजे ब्रेकर का अंदाजा नहीं लगने पर ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। पीछे से आ रही कार ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। वहीं फतेहाबाद की ओर से आ रही कार के चालक ने ब्रेकर देखकर अचानक ब्रेक लगाए तो पीछे चल रही बाइक उससे टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

सुरक्षा इंतजामों के बिना छोड़ा चौक

स्थानीय दुकानदारों के अनुसार, चौक पर दिनभर वाहनों की आवाजाही रहती है। रात के समय बिना चेतावनी संकेतों के ब्रेकर दिखाई नहीं देते, जिससे हादसों का खतरा और बढ़ जाता है। क्षेत्रवासियों ने सवाल उठाया कि ब्रेकर बनाने के बाद सुरक्षा के जरूरी इंतजाम करना विभाग ने क्यों जरूरी नहीं समझा। उन्होंने ब्रेकर से पहले चेतावनी बोर्ड, रिफ्लेक्टर और अन्य संकेतक लगाने की मांग की है, ताकि वाहन चालक समय रहते गति कम कर सकें और हादसों को रोका जा सके।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts