एटीएम काटकर रुपये चोरी करने के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार
एटीएम काटकर रुपये चोरी करने के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार
भिवानी, सच कहूँ/इंद्रवेश। Bhiwani News:: Bhiwani News: भिवानी के तोशाम थाना पुलिस ने ईश्वरवाल में बैंक आॅफ बड़ौदा शाखा के एटीएम को काटकर उसमें रखे रुपये चोरी करने के मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि बैंक आॅफ बड़ौदा की ईशरवाल शाखा के सहायक प्रबंधक राकेश ने तोशाम थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि बैंक शाखा के साथ ही बैंक का एटीएम लगा हुआ है। 26 मई 2026 की शाम को बैंक एवं एटीएम को सही-सलामत बंद करके गए थे। अगले दिन एटीएम की पड़ताल करने पर उसका ताला आधा खुला हुआ मिला।
एटीएम को खोलकर जांच करने पर पाया गया कि आरोपियों द्वारा एटीएम मशीन को काटकर उसमें रखे 3 लाख 94 हजार रुपये चोरी कर लिए गए थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इस मामले में तोशाम थाना के उप निरीक्षक उम्मेद सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए दूसरे आरोपी को हिसार से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजस्थान के पिट्टू की ढ़ाणी निवासी हादिया के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ चोरी करने के मामले जिला हिसार तथा राजस्थान में भी दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में किया, जहां माननीय न्यायालय ने आरोपी को जिला कारागार भेजने के आदेश दिए हैं।
Comments