Roadways Employees Protest: रोडवेज कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन, 5 व 6 नवंबर को प्रदेशभर में चक्का जाम का ऐलान

रोडवेज कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन, 5 व 6 नवंबर को रोडवेज के चक्का जाम का लिया निर्णय

Published On

रोहतक, सच कहूँ न्यूज। Roadways Employees Protest: हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा ने नए बस स्टैंड पर विरोध प्रदर्शन कर पांच व छह नवंबर को प्रदेश में हड़ताल करने का निर्णय लिया है। इस दौरान पूरे प्रदेश में हरियाणा रोडवेज का चक्का जाम रहेगा। सांझा मोर्चा के सदस्य संदीप नेहरा, दिनेश हुड्डा, जोगेन्द्र ढुल ने बताया कि कई बार सरकार को लिखित में कर्मचारियों की मांगों बारे अवगत कराया जा चुका है, लेकिन आज तक सरकार ने रोडवेज कर्मचारियों की एक भी मांग को पूरा नहीं किया है, जिसके चलते कर्मचारियों में लगातार सरकार के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि गत आठ सितंबर को परिवहन मंत्री के साथ मांगों को लेकर सहमति बनी थी, लेकिन अभी तक किसी भी मांग को लेकर सरकार द्वारा नोटिफिकेशन तक जारी नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में चालक-परिचालकों के वेतनमान एवं ग्रेड-पे में सुधार, नई भर्ती, पदोन्नति की समय सीमा निर्धारित करना, स्थानांतरण नीति में सुधार, एचकेआरएन के माध्यम से लगे परिचालकों को नियमित करना, 2016 के चालकों को नियुक्ति तिथि से पक्का करना, वर्कशॉप कर्मचारियों की तकनीकी पदोन्नति, अर्जित अवकाश एवं अन्य लंबित सेवा संबंधी शामिल है।

संदीप नेहरा ने कहा कि रोडवेज प्रदेश की जनता को सुरक्षित और बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाने वाला महत्वपूर्ण सार्वजनिक विभाग है, लेकिन सरकार इसे भी निजीकरण करने पर तुली है, जिसे किसी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की वायदा खिलाफी के विरोध में पूरे प्रदेश में 5 व 6 नवंबर की हड़ताल की जाएगी। 

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts