Medical Check-up Camp: कण्डेला समेत चार गांवों में आयोजित होंगे चिकित्सा जांच शिविर

एक दिन पूर्व प्रदूषण के खिलाफ आयोजित पंचायत में ग्रामीणों ने की थी जांच शिविर लगाने की मांग

Published On

कैराना। Kairana News: स्वास्थ्य विभाग की ओर से आगामी चार दिनों में चार अलग-अलग गांवों में चिकित्सा शिविर आयोजित करके बीमारियों की जांच की जाएगी। बुधवार को कैराना ब्लॉक क्षेत्र के गांव कण्डेला में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी जांच शिविर लगाया जाएगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैराना के अधीक्षक शैलेन्द्र चौरसिया ने बताया कि विभाग के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा जांच शिविर आयोजित किये जा रहे है, जिसमें कैंसर, लीवर, चर्म, उदर एवं अन्य संक्रामक रोगों की निःशुल्क जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को उप-स्वास्थ्य केंद्र मवी, बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कण्डेला, गुरुवार को पंचायत घर मामौर तथा शुक्रवार को पंजीठ पंचायत घर पर शिविर लगाए जाएंगे।

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं पैरा-मेडिकल स्टाफ की टीम मरीजों की जांच करेगी। किसी भी बीमारी के लक्षण मिलने पर टीम के द्वारा सैंपल लेकर विस्तृत जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। चिकित्सा अधीक्षक ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर अपने स्वास्थ्य की जांच कराने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में पानी आदि दूषित होने की शिकायतें ज्यादा आ रही है। वहां पर प्राथमिकता के आधार पर जांच हेतु चिकित्सा शिविर लगाए जा रहे है। विदित रहे कि विगत रविवार को गांव शेखूपुरा में औद्योगिक क्षेत्र में संचालित फैक्ट्रियों से फैल रहे प्रदूषण के खिलाफ आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने आसपास के प्रभावित गांवों में चिकित्सा जांच शिविर आयोजित कराए जाने की मांग की थी।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts