यमुनानगर में 9500 की रिश्वत लेते महिला एएसआई गिरफ्तार 

रेत-बजरी से भरे ट्रकों को निकलने देने के बदले पैसे लेने का आरोप

Published On

यमुनानगर, सच कहूँ ब्यूरो। Yamuna Nagar News: यमुनानगर में एंटी करप्शन ब्यूरो (अउइ) ने एनफोर्समेंट थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (अरक) रजनी को 9,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह रेत-बजरी से भरे ट्रकों को नाकों से निकलने देने के बदले प्रति गाड़ी 1,000 रुपये लेती थी। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। शिकायतकर्ता उत्तर प्रदेश के शामली निवासी अख्तर अली ने आरोप लगाया था कि ट्रकों को निकलने देने के लिए पैसे मांगे जा रहे थे। उसके अनुसार, छह गाड़ियां पहले निकल चुकी थीं, जबकि चार अन्य गाड़ियों को निकलवाना बाकी था।

इस मामले में कार्रवाई की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर सतपाल देशवाल को सौंपी गई। विजिलेंस टीम ने रिश्वत की रकम पर केमिकल लगाकर जाल बिछाया। शिकायतकर्ता को पैसे लेकर एनफोर्समेंट थाने के पास भेजा गया। जैसे ही उसने एएसआई को रकम दी, टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे पकड़ लिया। रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली गई। स्टेट विजिलेंस पानीपत के इंस्पेक्टर सतपाल देशवाल के अनुसार, अब यह जांच की जा रही है कि कथित वसूली में केवल एएसआई शामिल थी या अन्य अधिकारी भी इसमें जुड़े हुए थे। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts