Jaipur Santragachi Train: जयपुर से सांतरागाछी ट्रेन शुरू, जानें टाइमिंग और स्टॉपेज

सांतरागाछी से बुधवार एवं खातीपुरा (जयपुर) से शुक्रवार को होगा साप्ताहिक नई रेलसेवा का संचालन

Published On

जयपुर (सच कहूँ न्यूज़)। Jaipur Santragachi New Train 2026: रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए सांतरागाछी–खातीपुरा (जयपुर)–सांतरागाछी साप्ताहिक नई रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। इस रेलसेवा का नियमित संचालन सांतरागाछी से 4 नवंबर, 2026 तथा खातीपुरा (जयपुर) से 6 नवंबर, 2026 से प्रारंभ होगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 18061, सांतरागाछी–खातीपुरा साप्ताहिक रेलसेवा दिनांक 4 नवंबर, 2026 (बुधवार) से प्रत्येक बुधवार को सांतरागाछी से 14.15 बजे रवाना होकर अगले दिन गुरुवार को 23.00 बजे खातीपुरा पहुंचेगी। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 18062, खातीपुरा–सांतरागाछी साप्ताहिक रेलसेवा दिनांक 6 नवंबर, 2026 (शुक्रवार) से प्रत्येक शुक्रवार को खातीपुरा से 09.15 बजे रवाना होकर अगले दिन शनिवार को 19.45 बजे सांतरागाछी पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

यह रेलसेवा मार्ग में खड़गपुर, टाटानगर, चांडिल, पुरुलिया, मुरी, रांची, लोहरदगा, टोरी, लातेहार, बरवाडीह, डाल्टनगंज, गढ़वा रोड, जपला, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, मिर्जापुर, प्रयागराज जंक्शन, फतेहपुर, कानपुर सेंट्रल, टूंडला जंक्शन, ईदगाह आगरा जंक्शन, खेड़ली, मंडावर महुवा रोड, बांदीकुई एवं दौसा स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 1 फर्स्ट एसी, 2 सेकंड एसी, 4 थर्ड एसी, 2 थर्ड एसी इकोनॉमी, 1 पैंट्रीकार, 6 द्वितीय शयनयान, 4 साधारण श्रेणी तथा 1 पावरकार एवं 1 गार्ड डिब्बे सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts