Rajasthan Railway News: इस रूट की ये दो ट्रेनें रहेंगी आंशिक रद्द, अपनी ट्रेन चेक करें

30 अक्टूबर और 1 नवंबर को प्रभावित रहेगा रेल यातायात

Published On

Train Cancelled: जोधपुर (सच कहूँ न्यूज़)। लूनी-समदड़ी रेलखंड पर सतलाना स्टेशन के पास सबवे और पुल निर्माण के चलते अक्टूबर के अंतिम दिनों में रेल यात्रियों की आवाजाही प्रभावित होगी। लूनी-समदड़ी-भीलड़ी रेलखंड पर पुल संख्या 4 के निर्माण कार्य के कारण दो ट्रेनें 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को आंशिक रद्द रहेंगी। वहीं, जैसलमेर-साबरमती सुपरफ़ास्ट  27 और 30 अक्टूबर तथा 1 नवंबर को परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी।

जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार निर्माण कार्य के दौरान रेल यातायात के सुरक्षित संचालन के लिए यह बदलाव किया गया है। इसके तहत ट्रेन संख्या 14896 बाड़मेर-भगत की कोठी एक्सप्रेस समदड़ी से भगत की कोठी के बीच तथा ट्रेन संख्या 14893 भगत की कोठी-पालनपुर एक्सप्रेस भगत की कोठी से समदड़ी के बीच 27,30 अक्टूबर और 1 नवंबर को आंशिक रद्द रहेगी।

इसी तरह  ट्रेन  संख्या 20485 जैसलमेर-साबरमती 27 और 30 अक्टूबर तथा 1 नवंबर को अपने निर्धारित लूनी-भीलड़ी-महेसाना मार्ग के बजाय लूनी-मारवाड़ जंक्शन-महेसाना के परिवर्तित मार्ग से चलेगी। इस दौरान ट्रेन को पाली मारवाड़,मारवाड़ जंक्शन,फालना,आबू रोड और पालनपुर स्टेशनों पर ठहराव दिया जाएगा।

About The Author

Related Posts