Body Donation: चूनावढ़ के जोधेवाला में गुरु प्रेरणा से चिकित्सा रिसर्च के लिए देशराज सचदेवा की देहदान

ब्लॉक के तीसरे देहदानी बने देशराज सचदेवा

Published On

श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज़)। जिले के ब्लॉक चूनावढ़ में आज डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु जी की प्रेरणा से मेडिकल रिसर्च के लिए देहदान किया गया।  ब्लॉक के गांव जोधेवाला निवासी देशराज सचदेवा इन्सां मालिक की गोद में जा बिराजे। जिस पर परिजनों ने उनकी अंतिम इच्छा को ध्यान में रखते हुए मेडिकल रिसर्च के लिए होशंगाबाद के मेडिकल कॉलेज को चिकित्सा रिसर्च के लिए देहदान किया। इस अवसर पर डेरा सच्चा सौदा के सच्चे नम्र सेवादार सच्ची प्रेमी समितियां, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी  के सेवादार परिजन रिश्तेदार व ग्रामीण उपस्थित रहे। ब्लॉक की ओर से है तीसरा देहदान किया गया। 

सच्चे नम्र सेवादार गुरादिता इन्सां ने बताया कि ब्लॉक के अनथक सेवादार देसराज इन्सां निवासी जोधेवाला बीते काफी समय से बीमारी के चलते उपचाराधीन थे जो बीते दिवस मालिक की गोद में जा बिराजे। इस पर उनके परिजनों व पुत्र ओमप्रकाश व विनोद ने अपने पिता की अंतिम इच्छा को ध्यान में रखते हुए डेरा सच्चा सौदा हेल्पलाइन पर चिकित्सा रिसर्च के लिए देहदान करने की बात कही‌। जिस पर मेडिकल कॉलेज की मांग के अनुसार हेल्पलाइन के माध्यम से होशंगाबाद मेडिकल कॉलेज को देहदान किया गया।

इस अवसर पर डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डा.गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा चलाई गई बेटा बेटी एक समान मुहिम के तहत पुत्री आशा व पुत्रवधुओं कंचन व डिम्पल ने आर्थी को कंधा देकर अपने कर्तव्य का निर्वहन किया। उन्होंने बताया कि धन धन सतगुरु तेरा ही आसरा इलाही नारे के साथ अंतिम यात्रा एंबुलेंस को मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना किया गया।  इस अवसर पर परिजनों के साथ ब्लॉक प्रेमी सेवक जगसीर सिंह, सच्ची प्रेमी समिति के राजू धवन ओंकार सिंह पवन खत्री जालंधर सिंह डॉक्टर वेद जगदीश राजेश निर्मल सिंह अनुराग चमकौर सिंह सहित शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादार उपस्थित रहे।

Deshraj-Body

About The Author

Related Posts