Rajasthan Police Latest News: राजस्थान की पुलिस का बदलेगा अंदाज! नई पहल शुरू

डीजीपी ने किया ‘पॉजिटिव बिहेवियर इन पुलिसिंग’ विशेष प्रशिक्षण का शुभारंभ

Published On

Rajasthan Police Training: जयपुर (सच कहूं न्यूज)।  आमजन में पुलिस की सख्त कार्यशैली के प्रति सोच को बदलने और संवेदनशीलता, संवाद और विश्वास को मजबूत करने के लिए राजस्थान पुलिस ने नई पहल की है। पुलिसकर्मियों को पारदर्शी कार्यप्रणाली अपनाने, व्यवहार कुशल बनाने और पुलिसिंग में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए चरणबद्ध प्रशिक्षित किया जा रहा है। इस पहल की शुरुआत आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी परिसर में हुई। इस कार्यक्रम का शुभारंभ महानिदेशक पुलिस राजस्थान राजीव कुमार शर्मा ने किया। यहां ‘पॉजिटिव बिहेवियर इन पुलिसिंग‘ प्रशिक्षण कार्यक्रम में 35 पुलिसकर्मियों के साथ विशेषज्ञ विभिन्न विषयों पर सार्थक संवाद कर रहे हैं। यह कार्यक्रम 17 अक्टूबर तक चलेगा। 

डीजीपी शर्मा ने कहा कि राजस्थान पुलिस के आमजन के प्रति संवेदनशील व्यवहार और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की पूरे देश के पुलिस अधिकारियों के बीच चर्चा है। इस सकारात्मक और पेशेवर छवि को बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आमजन अपनी परेशानियों को लेकर थाने पहुंचते हैं। ऐसे में पुलिसकर्मी उनकी बात संवेदनशीलता से सुनें और विधिक प्रक्रिया के तहत राहत दिलाने का प्रयास करें।

संवेदनशीलता का अर्थ नरमी बरतना नहीं, बल्कि विधिक प्रक्रिया के तहत पीड़ित को राहत दिलाने का प्रयास करना है। पूर्व डीजीपी डॉ. एम.के. देवराजन ने कहा कि यह प्रशिक्षण ही नहीं, आत्मचिंतन का मंच है। प्रतिभागी खुलकर विचारों को रखें। सामूहिक चिंतन से ही आगे बढ़ने का रास्ता निकलेगा। कार्यक्रम में उदय पारीक एचआरडी रिसर्च फाउंडेशन के चेयरमैन अपूर्व कुमार ने स्वागत संबोधन दिया। विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. पी.आर. सोढाणी ने आभार व्यक्त किया।

About The Author

Related Posts