डेढ़ महीने से लापता युवक को श्रीगंगानगर के सेवादारों ने परिवार से मिलवाया, घर में लौटी खुशियां
सेवादार राजेंद्र इन्सां के अगुवाई में 229 मंदबुद्धि दिव्यांगों को परिजनों से मिला चुके हैं सेवादार
श्रीगंगानगर, सच कहूँ न्यूज़। Sri Ganganagar News: डेरा सच्चा सौदा के पूजे गुरु संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा से चलाए गए मानवता भलाई के कार्य रोजाना किसी न किसी घर में खुशियों का आलम लेकर आते हैं। संत डॉक्टर एमएसजी के ये सेवादार अपने उल्लेखनीय कार्यों से परिवारों में खुशी लाने का कोई अवसर नहीं छोड़ते। दीपावली पर्व पर ऐसी ही खुशियां लेकर आए हैं ब्लॉक केसरीसिंहपुर के सेवादार। शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैलफेयर कमेटी के सेवादार भाइयों ने डेढ माह पूर्व अपने परिजनों से बिछुड़ चुके युवक को परिजनों से मिलकर साहसिक कार्य किया है।
सेवादार राजेंद्र इन्सां ने बताया कि 10 दिन पूर्व 15 जैड बस स्टैंड के पास एक टेंपो चालक को एक विमंदित युवक दिखाई दिया जिस पर उसने इसकी जानकारी उसे दी। जिस पर वे तुरंत सेवादार भाई के साथ गांव 15 जैड पहुंचे और युवक को अपने साथ ले आए। पुलिस को सूचना देने के बाद सेवादार भाईयों ने उस युवक की लगातार काउंसलिंग की। काफी प्रयासों के बाद राजेन्द्र इन्सां युवक का नाम व पता प्राप्त करने में सफल हो गए। तुरंत सोशल मीडिया पुलिस व डेरा सच्चा सौदा के सेवादार भाईयों के प्रयासों के बाद परिजनों का पता लगा लिया। युवक की पहचान सम्भरी पुत्र खिलावन गांव रिहार जिला सीतापुर उत्तरप्रदेश के रूप में हुई। युवक अपने परिवार के साथ डेढ माह पूर्व जालंधर में काम करने के लिए आया था। इन दिनों में किसी तरह युवक भटककर श्रीगंगानगर एरिया में आ गया।
सेवादार भाईयों की सूचना पर आज सम्भरी का भाई सुबेदार, ममेरे भाई सुरेश व सर्वेश आज उसे लेने केसरीसिंहपुर पहुंचे। जिस पर डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों, सच्चे नम्र सेवादार गुरपेज सिंह ने थाना अधिकारी सोहन सिंह के मार्फत सम्भरी को परिजनों के हवाले कर दिया। सेवा के इस पुनित कार्य में गुरशरण ज्योति, देशराज बंटी , सचिन, सोमनाथ व मनीष आदि का सहयोग रहा। शबरी के परिजनों ने डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का आभार जताया है। विदित रहे की विमंदित युवक व मानसिक दिव्यांगों को परिजनों से मिलवाने की सेवा में राजेंद्र इन्सां का यह 229 वां प्रयास था जो की पूज्य गुरुजी की रहमत से सफल हुआ है।
Comments