Kairana Road Accident: हाईवे पर क्रेन से भिड़ी स्कॉर्पियो-एन कार, एयरबैग खुलने से बची जान

हाईवे पर क्रेन से भिड़ी स्कॉर्पियो-एन कार, एयरबैग खुलने से बची जान

Published On

कैराना, सच कहूँ न्यूज़। Kairana Road Accident: नेशनल हाईवे-709एडी पर गुरुवार की देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते बच गया। शामली से मोबाइल रिपेयरिंग का सामान लेकर कैराना लौट रहे दो युवकों की स्कॉर्पियो-एन कार डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ी क्रेन से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे के दौरान एयरबैग खुलने से कार सवार दोनों युवकों की जान बच गई। कैराना कस्बे के मोहल्ला अफगानान निवासी नसीम का पुत्र बिलाल अंसारी मोबाइल रिपेयरिंग मैकेनिक हैं। गुरुवार को वह अपने साथी मोहसिन के साथ में मोबाइल पार्ट्स व अन्य सामान खरीदने शामली गए थे। देर रात दोनों स्कॉर्पियो-एन कार से वापिस कैराना लौट रहे थे।

इसी दौरान नेशनल हाईवे-709एडी पर आर्यपुरी कट के निकट कार हल्की-सी डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर से टकराते ही गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी क्रेन से जा भिड़ी। हादसे में कार को काफी नुकसान पहुंचा। हालांकि, टक्कर के दौरान गाड़ी के एयरबैग खुल जाने से चालक बिलाल अंसारी और उनके साथी मोहसिन बाल-बाल बच गए। जिस तरह कार क्रेन से टकराई थी, ऐसे में बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन एयरबैग दोनों युवकों के लिए जीवनरक्षक साबित हुए। बाद में क्षतिग्रस्त कार को मौके से हटवाया गया।

 

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts