खंड स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता में 5 किलोमीटर साइकिल रेस में विनीता रही प्रथम
खंड स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता में 5 किलोमीटर साइकिल रेस में विनीता रही प्रथम
खरखौदा, सच कहूँ न्यूज़। Kharkhoda News: महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित खंड स्तरीय महिला खेल कूद प्रतियोगिता में 5 किलोमीटर की साइकिल रेस लगाकर विनीता रही प्रथम। प्रतियोगिता का शुभारंभ महिला एवं बाल विकास अधिकारी खरखौदा नीलम रंगा ने हरी झंडी दिखाकर किया। खेलकूद प्रतियोगिता में म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में पूनम प्रथम, लीला देवी, दूसरे व सुनील तीसरे स्थान पर रही। डिस्कस थरो में रश्मि प्रथम, अनीता दूसरे, मंगलेश तीसरे स्थान पर रही ।100 मीटर रेस में मीनू प्रथम, रश्मि दूसरे व कविता तीसरे स्थान पर रही। 300 मीटर रेस में खुशी प्रथम, मनीषा दूसरे वह सपना तीसरे स्थान पर रही। 400 मीटर रेस में गीता प्रथम, अंशिका दूसरे तथा सुरभि तीसरे स्थान पर रही। 5 किलोमीटर साइकिल रेस में विनीता प्रथम, मानसी दूसरे व कोमल तीसरे स्थान पर रही।
सभी विजेता प्रतिभागियों को नायब तहसीलदारअचिन कुमार ने सर्टिफिकेट व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर लाइव तहसीलदार अचीन ने कहा कि खेल की कोई उम्र नहीं होती । खेल प्रत्येक उम्र में खेले जा सकते है। क्योंकि खेल हमारे शरीर को स्वस्थ व तंदुरुस्त रखते हैं। इसलिए हमें खेल चाहे कोई भी हो किसी ने किसी में प्रतिभागी होना चाहिए। इससे हमें शरीर को स्वस्थ रखने में लाभ प्राप्त के साथ-साथ हमें अपने क्षेत्र व अपना नाम रोशन करने का भी एक अवसर प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि खेलों में हार जीत दोनों एक दूसरे के पहलू है। इसीलिए हमें परिणाम की चिंता ना करके केवल अपना ध्यान अपने खेल की तरफ ही रखना चाहिए। परिणाम चाहे कोई भी हो हमारा मकसद केवल मेहनत करना होना चाहिए। इस मौके पर रेखा ,वर्षा, पूजा, स्नेहा, निधि, सुमित्रा, बबीता, मोनिका, हर्ष, जोगिंदर, रविंदर आदि व्यक्ति मौजूद रहे।
Comments