नोएडा में जन्मदिन की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, सिर में चोट लगने से 25 वर्षीय युवक की मौत, एक घायल

नोएडा में जन्मदिन की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, सिर में चोट लगने से 25 वर्षीय युवक की मौत, एक घायल

Published On

नोएडा।  उत्तर प्रदेश में नोएडा फेस वन थाना क्षेत्र के नया बांस गांव के पास जन्मदिन की पार्टी के दौरान दो पक्षों में हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। स्कूटी के एक युवक के पैर से टकराने को लेकर शुरू हुई कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान सिर में गंभीर चोट लगने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया था। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

नोएडा अपर पुलिस उपायुक्त अभय कुमार मिश्रा ने सोमवार को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि 08 और 09 नवंबर की मध्यरात्रि फेस वन थाना क्षेत्र के नया बांस गांव के पास कुछ युवक पार्क में मौजूद थे। इनमें अमित (25 वर्ष), शिवम, यशपाल, आकाश और विनोद सहित अन्य युवक शामिल थे। सभी युवक पार्क में समय बिता रहे थे। इसी दौरान जब वे स्कूटी से वहां से जाने लगे तो उनकी स्कूटी वहां मौजूद एक युवक के पैर से टकरा गई।

बताया गया कि जिस युवक के पैर में स्कूटी टकराई थी, वह अपने कुछ साथियों के साथ पार्क में ही अपने एक मित्र का जन्मदिन मना रहा था। स्कूटी टकराने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में झगड़ा होने लगा। इस दौरान हुई मारपीट में अमित और शिवम के सिर में गंभीर चोटें आईं। अमित के सिर में लगी चोट बेहद गंभीर थी।

घटना के बाद अमित और शिवम के दोस्त उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद अमित को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल शिवम की हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। शिवम अब खतरे से बाहर है और उसका उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही थाना फेस वन पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने मृतक अमित के शव का पंचायतनामा भरने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सके।

पुलिस को प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पुलिस टीमें आरोपियों की पहचान और उनकी तलाश में जुटी हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

मामूली बात पर शुरू हुए विवाद में एक युवक की जान चले जाने की इस घटना ने एक बार फिर सार्वजनिक स्थानों पर बढ़ते विवाद और हिंसा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

About The Author

Comments

Post Comment

Follow Sach Kahoon HIndi on Google News

Latest News

FD करवाने वालों के लिए बड़ी खबर! मैच्योरिटी के बाद भी नहीं मिले पैसे, उपभोक्ता आयोग ने सोसाइटी को दिया 17.63 लाख रुपये लौटाने का आदेश
दिवाली की रात दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़, दो परिवारों के कई सदस्यों की मृत्यु, कटनी और सिवनी में आगजनी से मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख की सहायता
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे से यूपी की सियासत गरमाई, इकबाल अंसारी ने किया स्वागत, बोले- भगवान राम सभी के हैं
सऊदी अरब के हवाई हमलों में महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 33 लोगों की मौत : स्वास्थ्य मंत्रालय
डायबिटीज के मरीजों के लिए खुशखबरी! अब आम खाने से नहीं करना होगा परहेज, रिसर्च में सामने आई चौंकाने वाली बातें

Related Posts