लोकतंत्र की पाठशाला में चमकी प्रतिभाएं, निबंध में अजरा और क्विज में जुबैर अव्वल

लोकतंत्र की पाठशाला में चमकीएसडीएम शिवाजी यादव एवं प्राचार्य डॉ. ओमप्रकाश के मार्गदर्शन में स्वीप शामली के अंतर्गत हुईं विधानसभा स्तरीय प्रतियोगिताएं प्रतिभाएं, निबंध में अजरा और क्विज में जुबैर अव्वल

Published On

कैराना, सच कहूँ न्यूज़। Kairana News: लोकतंत्र के प्रति जागरूकता और निर्वाचन प्रणाली की समझ विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित विधानसभा स्तरीय निबंध एवं क्विज प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। निबंध प्रतियोगिता में अजरा मिर्जा ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि क्विज प्रतियोगिता में जुबैर ने बाजी मारी।

मंगलवार को कस्बे के विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में स्वीप के अंतर्गत विधानसभा स्तरीय निबंध एवं क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। उपजिलाधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी शिवाजी यादव तथा कॉलेज प्राचार्य डॉ. ओमप्रकाश के मार्गदर्शन एवं जिला ईएलसी समन्वयक डॉ. डॉली व स्वीप समन्वयक नीरज विश्वकर्मा के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिताओं में कैराना विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। 'मतदान का महत्व' विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी लेखनी के माध्यम से लोकतंत्र में मताधिकार की महत्ता को अभिव्यक्त किया।

वहीं, क्विज प्रतियोगिता में मतदाता सूची, ईवीएम, वीवीपैट, मतदान प्रक्रिया एवं मतगणना से संबंधित प्रश्नों के माध्यम से प्रतिभागियों के निर्वाचन संबंधी ज्ञान का परीक्षण किया गया। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को सजग, शिक्षित एवं जागरूक मतदाता बनाकर लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए प्रेरित करना रहा। निर्णायक मंडल में डॉ. उत्तम कुमार एवं डॉ. डॉली शामिल रहे। निबंध प्रतियोगिता में विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की अजरा मिर्जा ने प्रथम, खुशी कश्यप ने द्वितीय तथा जाकिर मेमोरियल इंटर कॉलेज की सानिया ने तृतीय स्थान हासिल किया। एवरग्रीन पब्लिक स्कूल की आयशा ने चतुर्थ तथा सारा सरफराज ने पंचम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा, काजल, निकुंज, इरम, तरन्नुम एवं आरची ने शीर्ष दस विजेताओं में स्थान बनाया।

वहीं, क्विज प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज इस्सोपुर खुरगान के जुबैर ने प्रथम तथा एवरग्रीन पब्लिक स्कूल की उसबा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सूफियान, शेखर सैनी, सिमरन, मोहम्मद साद, शिवम, आर्यन चौधरी एवं आसमा भी विजेताओं में शामिल रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ओमप्रकाश एवं खंड विकास अधिकारी सविता रानी ने विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान करके सम्मानित किया। जिला ईएलसी समन्वयक डॉ. डॉली ने बताया कि जनपद की तीनों विधानसभाओं शामली, कैराना एवं थानाभवन में विधानसभा स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से दोनों प्रतियोगिताओं के शीर्ष दस विजेता 19 नवंबर को वीवी इंटर कॉलेज शामली में आयोजित जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगे।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts