दहेज प्रताड़ना का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जेल रवाना
दहेज प्रताड़ना का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जेल रवाना
कैराना, सच कहूँ न्यूज़। Kairana News: दहेज प्रताड़ना एवं मारपीट के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। विगत शुक्रवार को कैराना क्षेत्र निवासी व्यक्ति के द्वारा अपनी पुत्री के सुसरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित व मारपीट करने के आरोप में स्थानीय कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। एसपी शामली ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में सोमवार को एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार महिला अपराध में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत तीतरवाड़ा चौकी प्रभारी एसआई पवन चौधरी ने दहेज प्रताड़ना एवं मारपीट के मामले में वांछित चल रहे आरोपी अभिषेक चौधरी निवासी पैरामाउंट कॉलोनी थाना सदर बाजार जनपद सहारनपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान करके उसे जेल भेज दिया है।