Mera Ghar Mere Naam: तीन गांवों के लोगों को मिले मकानों के मालिकाना हक के दस्तावेज

3 गांवों के लोगों को मिले मकानों के मालिकाना हक के दस्तावेज

Published On

मलोट, सच कहूँ/मनोज। Malout News: पंजाब सरकार की ओर से लाल लकीर के अंदर रहने वाले लोगों को उनके घरों का मालिकाना हक देने के लिए चलाई जा रही ‘मेरा घर मेरे नाम’ मुहिम के तहत आज सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने मलोट हलके के गांव नंदगढ़, चक्क महाबद्धर और तामकोट के लाल लकीर के अंदर रहने वाले लोगों को उनके घरों के मालिकाना हक से संबंधित दस्तावेज वितरित किए।इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार की ओर से शुरु की गई ‘मेरा घर मेरे नाम’ मुहिम का उद्देश्य लाल लकीर के अंदर रहने वाले लोगों को उनके घरों के मालिकाना हक का आधिकारिक दस्तावेज उपलब्ध करवाना है।

उन्होंने कहा कि अपने घर का मालिकाना हक हर परिवार के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। इस मुहिम के तहत लोगों को उनके अधिकारों से जुड़े आधिकारिक दस्तावेज मिलने से उनकी संपत्ति से संबंधित स्थिति और स्पष्ट व मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार लोगों को उनके संपत्ति संबंधी अधिकार देने के साथ-साथ सरकारी सेवाओं और सुविधाओं की पहुंच भी सुनिश्चित कर रही है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रॉपर्टी कार्ड या मालिकाना हक से संबंधित दस्तावेज लोगों के लिए महत्वपूर्ण रिकॉर्ड साबित होंगे। इससे लोगों को अपनी संपत्ति का आधिकारिक दस्तावेज मिलेगा और भविष्य में संपत्ति से जुड़े विभिन्न कार्यों में भी सुविधा होगी।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts