Trident Group Diwali Mela Sale: ट्राइडेंट ग्रुप की दिवाली धमाका सेल ने मचाई धूम, खरीददारों की उमड़ी भीड़

वार्षिक तीन दिवसीय शानदार ‘दिवाली मेला’ आज से शुरु

Published On

बरनाला, सच कहूँ/जसवीर गहल। Trident Group Diwali Mela Sale: रोशनी और खुशियों के पवित्र त्योहार दिवाली के अवसर पर उद्योग जगत की अग्रणी कंपनी और दुनिया भर में पंजाब का नाम रोशन करने वाले प्रतिष्ठित व्यावसायिक संस्थान ‘ट्राइडेंट ग्रुप’ की ओर से क्षेत्रवासियों को एक अनूठा तोहफा दिया गया है। रायकोट रोड पर गांव संघेड़ा स्थित ग्रुप के मुख्यालय के सामने बने विशाल ‘त्रिवेणी कॉम्प्लेक्स’ में लगाई गई ‘दिवाली धमाका सेल’ ने पूरे मालवा क्षेत्र में धूम मचा दी है। इस बार त्योहारों के सीजन में लोगों की जेब का विशेष ध्यान रखते हुए कंपनी की ओर से दी जा रही बेमिसाल छूट के कारण खरीददारों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। रोजाना हजारों की संख्या में परिवार खरीदारी करने पहुंच रहे हैं।

दूसरी ओर, त्योहारों के माहौल को और खुशनुमा बनाने के लिए त्रिवेणी कॉम्प्लेक्स में आयोजित वार्षिक तीन दिवसीय शानदार दिवाली मेला आज से शुरु होने जा रहा है। इससे पूरे क्षेत्र में रौनक और बढ़ जाएगी। ट्राइडेंट ग्रुप के एडमिन हेड रुपिंदर गुप्ता ने बताया कि सेल का सबसे बड़ा आकर्षण यह है कि आमतौर पर देश-विदेश के पांच सितारा होटलों और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इस्तेमाल होने वाले उच्च गुणवत्ता के घरेलू उत्पाद अब आम लोगों की पहुंच में आ गए हैं।

कॉम्प्लेक्स में लगाए गए विशाल काउंटरों पर सुपर सॉफ्ट तौलिए और लग्जरी बाथरोब, आकर्षक डिजाइनों वाली प्रीमियम बेडशीट और पिलो कवर, सर्दियों के लिए हल्के और गर्म कंफर्टर व आधुनिक कंबल तथा विद्यार्थियों और कार्यालयों में इस्तेमाल होने वाली पर्यावरण अनुकूल नोटबुक सहित कई तरह के उत्पादों पर भारी छूट दी जा रही है। इन आकर्षक आॅफरों के कारण खरीदार अपनी खुशी नहीं छिपा पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि दिवाली धमाका सेल लगातार जारी है। वहीं, आज से शुरु होने वाले वार्षिक दिवाली मेले को सुचारु रुप से चलाने के लिए कॉम्प्लेक्स में विशाल पार्किंग, सुरक्षा सहित सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। यह सेल 2 नवंबर तक रोजाना सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक जारी रहेगी। आज से शुरु होने वाला तीन दिवसीय दिवाली मेला 2 नवंबर तक धूमधाम से जारी रहेगा। मेले को लेकर  क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह है। 

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts