पटियाला के सेवादारों ने की गौशाला की सफाई

विश्वकर्मा दिवस पर सेवा कार्य कर दिया स्वच्छता और गौ सेवा का संदेश

Published On

पटियाला, सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर। Patiala News: डेरा सच्चा सौदा की पहली पातशाही पूजनीय बेपरवाह साईं शाह मस्ताना जी महाराज के पावन एमएसजी अवतार माह की खुशी में शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी, पटियाला के सेवादारों ने विश्वकर्मा दिवस मानवता भलाई के कार्य कर मनाया। इस अवसर पर सेवादारों ने गौशाला में सफाई अभियान चलाकर सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल पेश की। इस संबंध में जानकारी देते हुए कमेटी के सेवादार महेन्द्र पाल इन्सां और सूरज प्रकाश इन्सां ने बताया कि पटियाला के नजदीकी गांव इंदरपुरा और आसे माजरा स्थित श्री कल्याणी माता गौशाला चैरिटेबल ट्रस्ट, श्री काली माता मंदिर, पटियाला की गौशाला में विशेष सफाई अभियान चलाया गया।

इस दौरान सेवादारों ने पूरी गौशाला की सफाई कर स्वच्छ वातावरण बनाने में अपना योगदान दिया। उन्होंने बताया कि डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा गौशालाओं की सफाई, गायों की देखभाल और सेवा के लिए प्रेरित किया जाता है। इन्हीं पावन शिक्षाओं पर चलते हुए सेवादार समय-समय पर गौशालाओं में पहुंचकर सफाई और अन्य समाज कल्याण के कार्य करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा दिवस मेहनत, सृजन और सेवा की भावना से जुड़ा हुआ है। इस दिन को केवल औपचारिक रूप से मनाने की बजाय सेवा कार्य करके मनाने का उद्देश्य समाज में स्वच्छता, जीव दया और निस्वार्थ सेवा की भावना को और मजबूत करना है। वहीं गौशाला के प्रबंधकों ने डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां और सभी सेवादारों का दिल से धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा कि सेवादारों द्वारा अपने व्यस्त समय में से समय निकालकर गौशाला की सफाई और सेवा करना बेहद सराहनीय प्रयास है। आज जहाँ लोगों के लिए अपने कामों के अलावा समाज सेवा के लिए समय निकालना मुश्किल हो रहा है, वहीं ये सेवादार निस्वार्थ भावना से सेवा कार्य करके दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत बन रहे हैं। अंत में प्रबंधकों ने कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सेवा, सहयोग और जीवों के प्रति दया की भावना को बढ़ावा देते हैं।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts