थार का शीशा तोड़कर एक लाख रुपये चोरी

शाहबाद से सामान लेकर आने के लिए रेस्टोरेंट संचालक ने बैग में रखी थी नकदी 

Published On

प्रतापनगर, सच कहूँ/राजेंद्र कुमार। कस्बे में चोरों के हौसले बुलंद हैं। चोरों ने दिनदहाड़े एक रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी थार गाड़ी का शीशा तोड़कर उसमें रखा एक लाख रुपये से भरा बैग चोरी कर लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर प्रताप नगर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव ठसका खादर निवासी अमनजोत सिंह ने बताया कि वह पिछले करीब दो वर्षों से प्रताप नगर में हैंग्रीज विला के नाम से रेस्टोरेंट चला रहा है। 10 नवंबर को उसको शाहबाद से करीब एक लाख रुपये का सामान लेकर आना था।

उसने एक लाख रुपये नकद एक बैग में रखे हुए थे और अपनी काले रंग की थार गाड़ी में बैग रखकर रेस्टोरेंट पहुंचा था। गाड़ी को रेस्टोरेंट के पास लॉक करके वह अंदर चला गया। दोपहर करीब पौने तीन बजे जब वह वापस अपनी गाड़ी के पास पहुंचा तो देखा कि ड्राइवर साइड का शीशा टूटा हुआ था और गाड़ी के अंदर रखा नकदी से भरा बैग गायब था। किसी अज्ञात व्यक्ति ने र्इंट से गाड़ी का शीशा तोड़कर एक लाख रुपये चोरी कर लिए थे। वारदात में इस्तेमाल की गई र्इंट भी गाड़ी के अंदर पड़ी मिली। अमनजोत सिंह की शिकायत पर प्रताप नगर थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 303 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में जुटी है। वही संदिग्ध चोरों की सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts