Pickup Theft: घर के बाहर खड़ी पिकअप चोरी, 5 लाख नगद समेत 7.25 लाख का सामान गायब

शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

Published On

सरसा, 6 नवंबर (सच कहूँ न्यूज)। कीर्तिनगर क्षेत्र के प्रीत सागर कॉलोनी में घर के बाहर खड़ी पिकअप चोरी हो गई। पिकअप में 5 लाख रुपए नगद और करीब 2.25 लाख रुपए कीमत का सामान लदा था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंद्रा विकास कॉलोनी निवासी दीपक ने पुलिस को बताया कि वह प्रीत सागर कॉलोनी के समीप कैलाश किरयाणा स्टोर के पास रहता है और किरयाणा का काम करता है। 2 नवंबर की रात करीब 8 बजे उसने अपनी पिकअप घर के बाहर खड़ी की थी।

गाड़ी में करीब 5 लाख रुपए नगद और 2.25 लाख रुपए कीमत का सामान रखा था, जिसमें 11 टीम देशी घी, 11 कार्टून जूते व एक कट्टा सौंफ था। 3 नवंबर की रात करीब 2 बजे उसने बाहर देखा तो पिकअप गायब थी। गाड़ी की चाबी उसके पास ही थी। उसने आसपास तलाश की, लेकिन गाड़ी का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद कीर्ति नगर पुलिस चौकी को शिकायत देकर अज्ञात व्यक्ति पर पिकअप चोरी करने का आरोप लगाया। कीर्तिनगर पुलिस चौकी ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 305 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस चोरी हुई पिकअप और उसमें रखे सामान की तलाश में जुटी है।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts