Paid Tribute: जरूरतमंद परिवारों की मदद करके दी माता चंद कौर इन्सां को श्रद्धांजलि
नामचर्चा में रिश्तेदारों, संबंधियों के अलावा बड़ी संख्या में साध-संगत रही मौजूद
ओढ़ां (सच कहूँ /राजू)। गांव श्री जलालआणा साहिब निवासी प्रेमी नछत्र सिंह इन्सां व अमरीक सिंह इन्सां की माता चंद कौर इन्सां के नमित नामचर्चा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई। नामचर्चा में उनके रिश्तेदारों, संबंधियों के अलावा बड़ी संख्या में साध संगत मौजूद रही। 88 वर्षीय चंद कौर इन्सां बीती 23 अक्तूबर को सचखंड जा बिराजी थी।
नामचर्चा की शुरूआत प्रेमी ओमप्रकाश इन्सां ने विनती भजन के साथ कार्रवाई। तदोपरांत कविराजों ने नाम व चेतावनी प्रथाए भजनों द्वारा मनुष्य जन्म को बेशकीमती बताते हुए कहा कि इंसान इस जन्म में ईश्वर की भक्ति कर जन्म मरण से छुटकारा पा सकता है। उन्होंने सचखंडवासी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि माता चंद कौर इन्सां ने पूजनीय परमपिता शाह सतनाम जी महाराज से नाम शब्द लेकर पूरे परिवार को डेरा सच्चा सौदा से जोड़ा। उक्त परिवार परहित के कार्यों में हमेशा अग्रणी रहता है। नामचर्चा के दौरान सचखंडवासी के परिजनों ने 5 परिवारों को राशन वितरित किया। समापन अवसर पर समस्त साध संगत ने ओडियो के माध्यम से पूज्य गुरु जी के पावन अनमोल वचनों को श्रवण किया।
Comments