Julana Road Accident: कैबिनेट मंत्री ने रोका काफिला, पिकअप-कैंटर हादसे में घायल लोगों को पायलट गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल

जुलाना में पिकअप और कैंटर की टक्कर, दो घायल

Published On

जुलाना, सच कहूँ न्यूज। Julana Road Accident: कस्बे के बुढ़ा खेड़ा लाठर गांव के पास एक पिकअप और कैंटर की टक्कर हो गई। टक्कर में पिकअप चालक और परिचालक घायल हो गए। केबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार पानीपत जिले के मडलौडा स्थित अपने निवास से चरखी दादरी में आयोजित कबड्डी खेल ट्रायल कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान 152-डी पर जींद जिले के जुलाना के बुढ़ा खेड़ा लाठर गांव के पास एक पिकअप गाड़ी और कैंटर के बीच टक्कर हो गई।

इस दुर्घटना में पिकअप गाड़ी का चालक और परिचालक गंभीर रुप से घायल हो गए। घायल चालक 25 वर्षीय गजान्न और परिचालक 22 वर्षीय राहुल राजस्थान के पिलानी के रहने वाले हैं। हादसे को देखते ही मंत्री कृष्णलाल पंवार ने बिना किसी देरी के अपना काफिला रुकवाया और दुर्घटनास्थल पर घायल व्यक्तियों की सहायता के लिए आवश्यक कदम उठाए। उन्होंने काफिले में चल रही पायलट गाड़ी के माध्यम से घायल चालक और परिचालक को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाने की व्यवस्था की, ताकि उसे जल्द से जल्द उपचार मिल सके। चिकित्सकों ने दोनों को जींद के नागरिक अस्पताल रैफर कर दिया।

कैंटर को ओवरटेक करते समय बिगड़ा संतुलन

पिकअप चालक अंबाला की ओर से आ रहे थे और नारनौल की तरफ जा रहे थे। बुढ़ा खेड़ा गांव के पास अचानक एक कैंटर को ओवरटेक करने के चक्कर में गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी कैंटर से जा टकराई। जिसमें चालक और परिचालक घायल हो गए।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts